दुकान मालिक को घटना की जानकारी सुबह नौ बजे दुकान खोलने पर हुई। सूचना पर थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का मुआयना किया।
जानकारी के अनुसार मालीपुर निवासी व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय साहू की मालीपुर चौराहे पर कपड़े की दुकान है। प्रतिदिन की भांति दुकान मालिक देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार की रात चोरों ने छत से होते हुए सीढ़ी पर लगे दोनों दरवाजों को तोड़ दिया और दुकान में घुस गए।
इसके बाद कैश काउंटर में रखी एक लाख 12 हजार रुपए की नकदी व लगभग एक लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी दुकान मालिक को सुबह दुकान खोलने पर हुई। घटना की तहरीर थानाध्यक्ष को दे दी गई है। सूचना पर थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षणा किया।