फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी समेत दो लाख की संपत्ति चोरी

Sat, 22 Aug 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान मालिक को घटना की जानकारी सुबह नौ बजे दुकान खोलने पर हुई। सूचना पर थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मालीपुर निवासी व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय साहू की मालीपुर चौराहे पर कपड़े की दुकान है। प्रतिदिन की भांति दुकान मालिक देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार की रात चोरों ने छत से होते हुए सीढ़ी पर लगे दोनों दरवाजों को तोड़ दिया और दुकान में घुस गए।
विज्ञापन


इसके बाद कैश काउंटर में रखी एक लाख 12 हजार रुपए की नकदी व  लगभग एक लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी दुकान मालिक को सुबह दुकान खोलने पर हुई। घटना की तहरीर थानाध्यक्ष  को दे दी गई है। सूचना पर थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षणा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें