फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भूमि विवाद में जलालपुर थाना अंतर्गत फुलवारी गांव में रविवार देर शाम संघर्ष में एक पक्ष के पांच लोगों को चोटें आईं। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम न उठाने से नाराज पीड़ित पक्ष ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले में केस दर्ज कर विपक्षियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी अशोक गौतम व सतीराम के बीच लंबे समय से एक भूखंड को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर बीते दिनों भी दोनों पक्ष भिड़ चुके हैं। उस समय तो स्थानीय ग्रामीणों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। रविवार देर शाम एक बार फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। आरोप है कि सतीराम पक्ष संबंधित भूखंड पर कब्जा कर रहे थे। इस पर जब अशोक गौतम पक्ष ने विरोध किया, तो आरोप है कि सतीराम पक्ष ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी।
खुद को बचाने के लिए वह घर में घुस गया। आरोप है कि विपक्षी लाठी डंडा लेकर घर में घुस गए। इसके बाद जो भी सामने आया, उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। गुहार पर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। मारपीट में अशोक गौतम (50), मोनू (24), गुलशन (17), निर्मला (45), संगम (25) को चोटें आईं। बाद में पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें