फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे

Sat, 27 Jun 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हंसवर। क्षेत्र के फरीदपुर सैफन गांव में भूमि पर नींव खोदने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इससे पहले इसी मामले में सुशीला देवी पक्ष की शिकायत पर छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दूसरे पक्ष के रामउजागिर के अनुसार 21 जून की सुबह करीब 7:30 बजे वह अपनी भूमि पर दीवार की नींव खोद रहे थे। पड़ोसी सुशीला देवी ने इसका विरोध किया। कुछ देर बाद उनका पुत्र सुमित व पुत्रियां अर्चना और साधना भी मौके पर पहुंच गईं। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पिटाई की। थाना प्रभारी अभिनेष कुमार ने बताया कि दाेनों पक्षों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें