फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, 35 मरीज भर्ती

Sat, 27 Jun 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण उमस और लगातार पड़ रही गर्मी से शुक्रवार को लोगों का जीवन बेहाल रहा। जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई। दोपहर तीन बजे तक 35 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

इनमें से चार मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह बादलों की आवाजाही के बाद तेज धूप निकली। दिनभर बनी उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। घरों के भीतर भी कूलर और पंखे गर्म हवा दे रहे थे। इससे बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं।
मौसम में बदलाव के संकेत
कृषि विज्ञान केंद्र पांती के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामजीत ने जानकारी दी। उनके अनुसार, पिछले कुछ दिनों से तापमान और उमस अधिक है। इसका लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि, अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। शनिवार से बादलों की आवाजाही बढ़ने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें