फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 25 हजार के इनामी को एसटीएफ ने दबोचा

Sat, 08 Apr 2023 05:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने दो दिन से डाल रखा था लखनऊ में डेरा
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर है इनामी सद्दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। अपहरण व जानलेवा हमले की घटना में फरार 25 हजार के इनामी बदमाश व हिस्ट्रीशीटर सद्दाम को एसटीएफ लखनऊ ने शुक्रवार देर शाम लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाद में उसे जेल भेज दिया।
अकबरपुर नगर के मुरादाबाद क्षेेत्र का रहने वाला सद्दाम पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहा था। अकबरपुर कोतवाली में अपहरण व जानलेवा हमले में केस दर्ज होने के बाद से पुलिस को उसकी तलाश थी। हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज सद्दाम पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित कर दिया था। उसे पकड़ने के लिए अकबरपुर पुलिस बीते दिनों सुल्तानपुर नगर के एक मोहल्ले में छापा मारा था। लेकिन वह बच निकला। पुलिस ने हालांकि उसके एक लग्जरी वाहन को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

इस बीच सद्दाम की तलाश का जिम्मा एसटीएफ को भी दे दिया गया। एसटीएफ लखनऊ की टीम ने सद्दाम की लोकेशन आदि को ट्रेस करना शुरू किया। शुक्रवार देर शाम पता चला कि वह लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र स्थित तहसील के निकट मौजूद है। इस पर एसटीएफ टीम ने वहां छापा मारकर रात साढ़े नौ बजे करीब उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि सद्दाम लंबे समय से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर स्टैंड चलाने के नाम पर दबंगई कर रहा था।
विज्ञापन

आसपास के क्षेत्र में लोगों की पिटाई, अवैध वसूली तथा जानलेवा हमले की घटना वह अक्सर करता रहता था। बीते दिनों अपने विरोधी रउफ का अपहरण कर जानलेवा हमला करने के बाद से वह फरार चल रहा था। एसटीएफ ने सद्दाम की गिरफ्तारी के बाद उसे अकबरपुर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। यहां मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। अकबरपुर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि एसटीएफ के सहयोग से अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तारी की है। कोतवाली की टीम ने भी लखनऊ में दो दिन से डेरा डाल रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें