फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक मूर्ति तोड़ माहौल खराब करने की कोशिश नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ध्बसखारी (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की नाकाम कोशिश की। पुलिस प्रशासन की सक्रियता ने माहौल को बिगड़ने से बचा लिया। बताया जाता है कि असामाजिक तत्वों ने किछौछा स्थित एक धार्मिक स्थल की मूर्ति जबकि भिदूण गांव में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना मिलते ही दोनों स्थानों पर कई थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर विवाद को टाल दिया।
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा में शनिवार सुबह उस समय बड़ा हंगामा खड़ा हो गया जब पूजन अर्चन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को पता चला कि डिवहारे बाबा की मूर्ति को किसी असामाजिक तत्व ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना बसखारी पुलिस को दी। एसओ जेपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके की नजाकत को भांपते हुए उन्होंने तत्काल इसकी सूचना टांडा सीओ बीके श्रीवास्तव को दी।
माहौल खराब होता कि इससे पहले एसडीएम टांडा एमपी सिंह, सीओ बीके श्रीवास्तव, जलालपुर सीओ अमर बहादुर सहित जलालपुर, सम्मनपुर, हंसवर, अकबरपुर, टांडा व आलापुर थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने मूर्ति को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। एसडीएम व सीओ ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही दोषियों का पता लगाकर मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस व प्रशासनिक टीम किछौछा के विवाद को शांत कराकर राहत की सांस लेती कि इस बीच सूचना मिली कि किसी असामाजिक तत्व ने बसखारी थाना क्षेत्र भिदूण गांव में लगी अंबेडकर प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया है। प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो जाने के चलते ग्रामीणों में आक्रोश है। अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची, और वहां भी ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
इसके बाद क्षतिग्रस्त प्रतिमा को दुरुस्त कराया गया। उधर एसडीएम टांडा एमपी सिंह ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने माहौल को खराब करने की कोशिश किया है। पुलिस ऐसे लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जल्द ही ऐसे लोगों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें