फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट

Thu, 12 Mar 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आगामी 14 व 15 मार्च को जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा–2025 के लिए 10-10 सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और सहायक कक्ष निरीक्षक सहित पर्याप्त संख्या में कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

परीक्षा को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार शाम डीएम अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। इस परीक्षा में हर पाली में 3600 अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की सघन जांच, पर्याप्त पुलिस बल, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी अभिजीत आर शंकर ने भर्ती बोर्ड के निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय सघन जांच करने व पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। एडीएम न्यायिक रंजीत सिंह ने बताया कि परीक्षा दोनों दिन दो-दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों में किसी प्रकार की घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी, सभी सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी रही, जबकि कक्ष निरीक्षकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें