फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता आज से

Wed, 13 Mar 2019 11:08 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
विज्ञापन
खेल मैदान का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय खेल स्टेडियम में आज गुरुवार से तीन दिनी राज्यस्तरीय सीनियर आमंत्रण महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ ओलंपियन तथा खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह करेंगे। भारतीय हैंडबॉल संघ महासचिव आनन्देश्वर पांडेय की अध्यक्षता में होने वाले शुभारंभ समारोह को भव्य बनाने के लिए एक दिन पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं। प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर जनपद टीम के अलावा नौ मंडलों की महिला टीम भाग लेंगी। 
विज्ञापन


अंबेडकरनगर जनपद को एक और बड़ी प्रतियोगिता के आयोजन का महत्वपूर्ण मौका मिला है। यहां एकलव्य राजकीय खेल स्टेडियम में 14 मार्च से 16 मार्च तक सीनियर राज्य आमंत्रण महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। बीते कई दिनों से प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। एक दिन पहले बुधवार को जिला खेल अधिकारी नीरज मिश्र, ओलंपिक संघ जिला सचिव डॉ. हनुमान सिंह व तैराकी संघ जिला सचिव मृत्युंजय सिंह आदि ने स्टाफ के साथ मिलकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। 

ग्राउंड के साथ ही खिलाडिय़ों के रहने आदि के प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं। ओलंपिक संघ जिला सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह होंगे। भारतीय हैंडबाल संघ के महासचिव एवं भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष आनन्देश्वर पाण्डेय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। जिला खेल अधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि स्थानीय युवतियों को प्रेरणा देने तथा उन्हें खेलों में आगे बढ़ाने के लिए जिले की भी एक टीम प्रतियोगिता में शामिल की जा रही है। इसके अलावा लखनऊ मंडल, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, वाराणसी, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बरेली व प्रयागराज मंडल की महिला टीम भाग लेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ 14 मार्च को दोपहर 12 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें