फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चार खेलों के प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल 22 से

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में चार खेलों के प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल 22 से 27 अक्तूबर तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। इच्छुक खिलाड़ियों को आधार कार्ड की छायाप्रति लानी होगी। जिला क्रीड़ाधिकारी मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि सीनियर पुरुष वॉलीबॉल 22 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

जूनियर बालक बास्केटबॉल, सीनियर महिला हैंडबॉल 23 अक्तूबर और सब जूनियर बालिका कबड्डी का ट्रायल 27 अक्तूबर को होगा। चयनित खिलाड़ियों के मंडलीय ट्रायल अयोध्या के डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में होंगे। मंडलीय वॉलीबॉल ट्रायल 23 अक्तूबर, बास्केटबॉल व हैंडबॉल 24 अक्तूबर और कबड्डी 28 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से होगा।
प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 28 से 31 अक्तूबर तक बस्ती में होगी। जूनियर बालक बास्केटबॉल अलीगढ़ और सीनियर महिला हैंडबॉल झांसी में इसी अवधि में होगी। सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 29 से 31 अक्तूबर तक रायबरेली में होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें