अंबेडकरनगर। दुर्गा पूजा को देखते हुए नगर पालिका अकबरपुर ने नगर के पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर के पास तमसा तट की सफाई शुरू कर दी। इसके लिए शुक्रवार को कई सफाई कर्मियों को लगाया गया।
नवरात्र व दुर्गापूजा को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी शुरू कर दी है। इसी के तहत शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने गायत्री मंदिर के निकट तमसा नदी के किनारे सफाई शुरू की। मालूम हो कि गायत्री मंदिर के निकट तमसा नदी में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होता है। अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि इसके अलावा पंडा टोला व गदायां के निकट भी नदी के किनारे साफ कराए जाएंगे।