फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 10 हजार बच्चों को मिलेंगे खेलने व मनोरंजन के साधन

Fri, 29 Sep 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 70 पूर्व प्राथमिक विद्यालयों के 10 हजार छात्र-छात्राओं को खेलने के साथ मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इन विद्यालयों में कई तरह के आकर्षक झूले लगाने के साथ आउटडोर खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इस काम पर करीब 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग सामग्री की खरीदने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

पूर्व प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए आउटडोर खेल की सुविधाएं व मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराने का शासन ने लिया है।

जिले में 584 प्री प्राइमरी विद्यालय हैं। इनमें से 70 विद्यालयों को सर्वशिक्षा अभियान के तहत प्रथम चरण में खेल व मनोरंजन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के मुताबिक हर विद्यालय को पांच हजार रुपये की लागत से खेल सामग्रियां उपलब्ध कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय के जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. सुरेश तिवारी ने बताया कि विकास खंड अकबरपुर के 12, बसखारी क्षेत्र के 11, भीटी के नौ, कटेहरी के नौ, जहांगीरगंज के आठ, रामनगर के नौ, टांडा के आठ और टांडा अरबन क्षेत्र के तीन विद्यालयों में प्रथम चरण में खेल सामग्री व झूले उपलब्ध कराए जाएंगे।

इनसेट

जेम पोर्टल से होगी खरीदारी
बीएसए कार्यालय के अनुसार खेल सामग्री व झूलों की खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए क्रय समिति गठित की गई है। उसके अध्यक्ष डीएम अविनाश सिंह होंगे। इनके अलावा ब्लाॅक स्तरीय टास्क फोर्स टीम खेल सामग्री का सत्यापन कर रिपोर्ट डीएम के माध्यम से शासन को भेजेगी।
विज्ञापन




30 अक्टूबर तक होगी खरीदारी
योजना के प्रथम चरण में 70 पूर्व प्राथमिक विद्यालयों में खेल सामग्री व झूले उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए 30 अक्टूबर तक खरीदारी की जानी है।

-भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें