अंबेडकरनगर। अकबरपुर की रहने वाली अंजू ने परिवार की जरूरतों को समझ खुद से अपना कारोबार करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने इसके लिए समूह से जुड़कर अपना कारोबार शुरू कर दिया और वह इसे अब हर माह पांच से दस हजार रुपये तक की कमाई कर रही हैं।
अंजू का सपना था कि वे अपना कोई व्यवसाय शुरू करें, जिससे परिवार को बेहतर जीवन और बच्चों को उज्ज्वल भविष्य मिल सके। वह वर्ष 2021 में लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्य बनी। यहीं से इनके मन में रोजगार के नए विकल्प आने लगे और इसके लिए उन्होंने मोबाइल शॉप खोलने की योजना बनाई। उन्होंने नए मोबाइल फोन, मोबाइल एक्सेसरीज आदि की बिक्री शुरू कर दी। इससे उन्हें अब हर माह पांच से दस हजार रुपये की कमाई होने लगी।