फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 1627 परिषदीय स्कूलों में खेल गतिविधियों की होगी निगरानी

विज्ञापन
.जिला बेसिक ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने और उनकी नियमित निगरानी के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब सभी विद्यालयों में आयोजित खेल गतिविधियों की तस्वीरें और उनका विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके जरिए विभागीय अधिकारी खेल गतिविधियों की नियमितता के साथ उपलब्ध खेल सामग्री के इस्तेमाल की भी पड़ताल कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में 1062 प्राथमिक, 282 उच्च प्राथमिक और 283 कंपोजिट समेत कुल 1627 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 1.45 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। नई व्यवस्था के तहत प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को नियमित रूप से खेल गतिविधियां आयोजित करानी होंगी। इसके बाद बच्चों की तस्वीरें और गतिविधियों का विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
पोर्टल पर दर्ज जानकारी के आधार पर विभागीय अधिकारी विद्यालयों में खेलकूद की स्थिति की निगरानी करेंगे। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण कर खेल गतिविधियों और उपलब्ध सामग्री के इस्तेमाल का जायजा लेंगे। इससे शिक्षकों की जवाबदेही भी तय होगी।
विज्ञापन

खेल सामग्री के इस्तेमाल की होगी पड़ताल
विद्यालयों को प्रतिवर्ष लूडो, कैरम, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और बैटबॉल समेत विभिन्न खेलों की सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। इसके बावजूद कई विद्यालयों में इनका अपेक्षित इस्तेमाल नहीं हो पाता। नई व्यवस्था से बच्चों की खेल गतिविधियों में भागीदारी और सामग्री के वास्तविक उपयोग की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को नियमित खेल गतिविधियां कराने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी तस्वीरें और विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। इसका उद्देश्य बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ खेल सामग्री का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें