फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पॉलीथिन बिछाकर प्लेटफॉर्म पर गुजारी रात

Tue, 09 Jun 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सुबह 5:16 बजे अकबरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर बैग को तकिया बनाकर सोते अभ्यर्थी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सिपाही भर्ती परीक्षा देने आए बेरोजगार युवाओं को कहीं ठिकाना नहीं मिला तो रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ही रात बितानी पड़ी। वहीं परीक्षा केंद्र के बाहर लंबी-लंबी कतारें, बसों व ट्रेनों में घुसने की जंग ने अभ्यर्थियों को लाचार कर दिया। कहीं दुकानों के बाहर पॉलीथिन बिछाकर पाली का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

रोडवेज ने 50 प्रतिशत किराए में छूट प्रदान की है। घर का खाना स्टेशन पर खाकर थोड़ी देर पढ़ाई की और वहीं चादर या पॉलीथीन बिछाकर सो गए। गोरखपुर से परीक्षा देने आए शशिकांत ने बताया कि होटल में रुकेंगे तो पैसा लगेगा। इसलिए यहां आराम से लेटे हैं। भविष्य सवांरने के लिए थोड़ा संघर्ष तो हिस्से में आएगा।
यहां कोई पुलिस कर्मी नहीं दिख रहा है। वहीं, कुछ दूर पर बैठे बाराबंकी के राहुल ने बताया कि घर से खाना लेकर आए थे। घर की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि खरीद सकें। कई परीक्षा दे चुके हैं इस बार आखिरी उम्मीद है।
विज्ञापन

g टांडा में की गई व्यवस्था : अंबेडकरनगर। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए टांडा के पकड़ी भोजपुर स्थित स्टेट मौर्य मैरिज लॉन में निशुल्क विश्राम स्थल बनाया गया है। नारायण फाउंडेशन के संरक्षक व भाजपा नेता विवेक मौर्य तथा जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा के सहयोग से लगभग 1500 परीक्षार्थियों के ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

मैरिज लॉन के व्यवस्थापक दयानंद मौर्य ने बताया कि जारी टोल फ्री नंबर के माध्यम से बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की मदद की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें