फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 16.48 करोड़ से होगी 10 सड़कों की विशेष मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की 10 प्रमुख सड़कें 16.48 करोड़ रुपये से जल्द ही चमकेंगी। अन्य जिला मार्ग की श्रेणी वाली इन सड़कों पर लगभग 110 किमी. की दूरी तक विशेष मरम्मत कराई जाएगी। इससे लगभग तीन लाख की आबादी को सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सड़कों की दशा में सुधार को लेकर लोक निर्माण विभाग लगातार काम कर रहा है। अलग-अलग योजनाओं में सड़कों को शामिल कर उनकी मरम्मत कराई जा रही है तो कहीं नए सिरे से निर्माण हो रहा है।
अब विभाग ने अयोध्या मंडल के विभिन्न जनपदों के 60 मार्गों की विशेष मरम्मत एवं नवीनीकरण को मंजूरी दी है। इनमें अंबेडकरनगर के 10 मार्ग शामिल हैं। इन मार्गों की मरम्मत के लिए 16 करोड़ 48 लाख 29 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

अन्य जिला मार्ग श्रेणी की इन सड़कों पर 109 किलोमीटर की दूरी तक विशेष मरम्मत कराई जाएगी। इससे आसपास की आबादी व निकटवर्ती लोगों के साथ ही सामान्य यात्रियों को भी लाभ मिल सकेगा। राज्य सरकार ने इन मार्गों की मरम्मत के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द ही आगे की प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू होगा।
एमएलसी हरिओम पांडेय ने बताया कि उनके प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने 10 प्रमुख मार्गों की मरम्मत व नवीनीकरण को प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द ही टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी कर सड़कों का निर्माण होगा। कुछ दिनों में कई प्रमुख मार्गों की मरम्मत कराई जा चुकी है। कुछ अन्य मार्ग बाकी हैं, उन्हें भी विभिन्न योजनाओं में शामिल कर दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

10 प्रमुख मार्गों की मरम्मत की स्वीकृति मिल गई है। शासन ने एक दिन पहले ही यह मंजूरी दी है। जल्द ही टेंडर कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
-सौरभ सिंह, अधिशाषी अभियंता, पीडब्लूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें