फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिना हेलमेट वाले बाइक सवारों को रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को यातायात पुलिस टीम ने शहर में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर फायर स्टेशन के पास यातायात प्रभारी शिव दीपक सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने बिना हेलमेट के बाइक चला रहे लोगों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया। ऐेसे बाइक सवारों को हेलमेट लगाने की चेतावनी के साथ वापस लौटा दिया गया।
विज्ञापन

एक घंटे से भी अधिक समय तक चले इस जांच अभियान के दौरान करीब 100 से अधिक बाइक सवारों को बिना हेलमेट के नगर में प्रवेश करने से रोका गया। यातायात प्रभारी ने बताया कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए अब यह अभियान एक माह तक नियमित तौर पर चलेगा।
एक बार की चेतावनी के बाद पुन: पकड़े जाने वाले बाइक सवार से जुर्माना भी वसूला जाएगा। पुलिस की इस सख्ती से बचने के लिए बाइक सवार दूसरे मार्गों से गंतव्य तक पहुंचने की जोड़तोड़ में दिखे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ अहिरौली, बेवाना, महरुआ, भीटी टांडा, आलापुर व जलालपुर थाने की पुलिस ने भी टीम गठित कर अपने क्षेत्रों में यातायात नियमों की जागरूकता के लिए अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से यातायात नियमों के अनुपालन के साथ ही हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाने की अपील भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें