फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में हुई मां कालरात्रि की विशेष आरती

Wed, 13 Apr 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय के शहजादपुर शिवालय घाट स्थित काली मंदिर में बुधवार को पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नवरात्र पर्व के छठवें दिन मां दुर्गा के भक्तों ने सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि देवी की आराधना की। प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी पूरी निष्ठा व उल्लास के साथ भक्तों ने घरों व मंदिरों में मां कालरात्रि का पूजन-अर्चन किया। मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालु उमड़ने लगे। यह क्रम दोपहर करीब तक जारी रही।
विज्ञापन


शाम होने के साथ ही एक बार फिर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भक्तों का रेला उमड़ा। पूजन-अर्चन के साथ ही देवी जागरण व देवी गीतों का भी आयोजन हुआ। नवरात्र के अंतिम दिन का व्रत रखने श्रद्धालु गुरुवार को व्रत रखकर मां के आठवें स्वरूप महागौरी की अर्चना करेंगे।

 वासंतिक नवरात्र के छठवें दिन भी मां दुर्गा के भक्तों में खासा उल्लास दिखा। नित्य की भांति बुधवार को भी श्रद्धालुओं ने तड़के से पूजा-पाठ शुरू कर दिया। घरों में सुबह से ही चहल-पहल शुरू हो गई। महिला व पुरुष फूलों की थाली लिए सीधे मंदिरों की तरफ ही बढ़ रहे थे। पूजन-अर्चन के लिए लगभग सभी मंदिरों में काफी भीड़ दिखी।
विज्ञापन


भक्तों में श्रद्धा है कि मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की स्तुति करने से भक्तों के संकट क्षण भर में दूर हो जाते हैं। मां कालरात्रि भगवान शंकर की शक्ति के रूप में कभी रुद्राणी बनकर भक्तों का कल्याण करती हैं तो कभी चंडिका बनकर चंड-मुंड का संहार करती हैं। मां कालरात्रि ही देवासुर संग्राम में दैत्यों का सर्वनाश करती हैं।

अखंड ज्योति जलाकर काले तिलों से पूजा करने और रात्रि जप करने से मां कालरात्रि अधिक प्रसन्न होती हैं। नवरात्र पर्व के मद्देनजर बुधवार को जिला मुख्यालय के शहजादपुर शिवालय घाट स्थित दुर्गा व काली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। भक्तों ने देवी मां की विशेष प्रार्थना में भाग लिया।

सुबह व शाम दोनों समय देवी आरती का आयोजन हुआ। दूसरी तरफ दोस्तपुर रोड स्थित काली मंदिर पर बुधवार को भक्तों की भारी भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने परिसर में पूजा-पाठ व जागरण आदि भी किया। पुराने तहसील तिराहे के निकट स्थित गायत्री मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की।

अकबरपुर नगर पालिका कार्यालय के  निकट स्थित दुर्गा मंदिर, रेलवे स्टेशन के निकट स्थित तथा पहितीपुर रोड स्थित दुर्गा मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बुधवार को देखने को मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में भी नवरात्र पर्व का उल्लास श्रद्धालुओं में देखने को मिला। मंदिरों व घरों में विधिविधान से पूजा-अर्चना हुई।

नौ दिन का व्रत रखने वाले  श्रद्धालुओं के अलावा अन्य भक्तों ने भी पूजन-अर्चन में भाग लिया। गुरुवार को अंतिम दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालु मां दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा अर्चना करेंगे। टांडा, भीटी, जलालपुर व आलापुर तहसील प्रतिनिधियों के अनुसार क्षेत्र के सभी दुर्गा मंदिर में पूजन-अर्चन का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें