फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विशेष लोक अदालत में छह वादों का निस्तारण

Sat, 12 Aug 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। सात अदालतों के माध्यम से एनआई एक्ट से संबंधित छह वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पूनम सिंह ने दो वाद का निस्तारण करते हुए सात लाख पांच हजार रुपये, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेश कुमार मौर्य ने दो वाद का निस्तारण कर एक लाख दो हजार 800 रुपये, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम अर्शी नूर ने एक वाद का निस्तारण कर पांच लाख 64 हजार रुपये, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन अभिषेक सिंह ने एक वाद निस्तारित कर 45 हजार रुपये का समझौता कराया। लोक अदालत में कई न्यायिक अधिकारी मौजूद थे। अपर जिला जज कमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नौ सितंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें