टांडा (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र में शनिवार को परिवहन व पुलिस टीम ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान दो वाहनों को सीज करने के साथ नौ वाहनों का चालान किया। 27 अन्य वाहनों के खिलाफ विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया। टांडा से लखनऊ व अन्य जनपदों के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में बसें व अन्य सवारी वाहन चलते हैं। वाहन चालकों की मनमानी की शिकायतों पर शनिवार को एआरटीओ वीडी मिश्र व टांडा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कार्रवाई करने के साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदातयद दी।