फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चलेगा कोरोना टीकाकरण का विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना से जंग जीतने के लिए 14 अगस्त को जिले में वृहद अभियान चलाकर प्रीकॉशन डोज दी जाएगी। 250 केंद्र पर चलने वाले अभियान में 25 हजार लोगों को प्रीकॉशन डोज दिए जाने का लक्ष्य है। इसके लिए 250 टीमें लगाई गईं हैं। अभियान को शतप्रतिशत सफल बनाने के लिए एक दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर लीं। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि न सिर्फ स्वयं संबंधित केंद्र पर पहुंचकर डोज लें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

देश को कोरोना मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार ने बीते दिनों ही 18 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर की आय वर्ग वाले नागरिकों को प्री कॉशन डोज दिए जाने की घोषणा की थी। इसके तहत जिन्होंने प्रथम व दूसरी डोज ली है, उन्हें प्री कॉशन डोज दी जानी है। ऐसे लोगों को शत प्रतिशत प्री कॉशन डोज दी जा सके, इसके लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाए जाने का आह्वान किया गया।
शासन के दिशा निर्देशानुसार जिले में भी बूस्टर डोज दिए जाने का कार्य तेजी से प्रारंभ हो गया। सीएमओ कार्यालय के लिपिक विकास ने बताया कि जिले में 15 लाख 12 हजार 936 लोगों को 30 सितंबर तक प्री कॉशन डोज दिए जाने का लक्ष्य है। इसकी तुलना में अब तक अभियान चलाकर एक लाख 27 हजार 327 लोगों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन

बताया कि अभियान में और तेजी लाने के लिए रविवार 14 अगस्त को वृहद पैमाने पर अभियान चलेगा। 250 केंद्र पर चलने वाले अभियान में 25 हजार लोगों को डोज दिए जाने का लक्ष्य है। इसके लिए 250 टीम भी बनाई गई है। अभियान को सफल बनाने के लिए एक दिन पहले ही सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं।
बढ़-चढ़कर लें प्रीकॉशन डोज
कोरोना से जंग जीतने में सभी को अपना शत-प्रतिशत सहयोग देना होगा। ऐसे में बढ़ चढ़कर संबंधित केंद्र पर पहुंचकर न सिर्फ खुद डोज लें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

डॉ. रामानंद सिद्धार्थ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें