फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

या हुसैन की सदाओं के बीच निकला मुसाफिरे कर्बला का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। या हुसैन की सदाओं के बीच अकबरपुर नगर से सटे लोरपुर में मुसाफिरे कर्बला का जुलूस निकला। अंजुमन के सदस्यों ने जहां नौहाख्वानी व सीनाजनी की, तो वहीं उलमा ने कर्बला के शहीदों पर रोशनी डालकर माहौल को भावुक बना दिया। इस बीच जुलूस में शामिल अलम, अमारी व दुलदुल की जियारत करने के लिए बड़ी संख्या में न सिर्फ लोरपुर, बल्कि इर्दगिर्द के क्षेत्र के लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन

अंजुमन गुंचे हुसैनिया के तत्वावधान में अख्तर ईरानी के इमामबारगाह से अलम, ताबूत व दुलदुल का ताबूत का जुलूस निकला। मोहल्ले का भ्रमण करने के बाद इमामबारगाह में पहुंचकर संपन्न हुआ।
इस दौरान अंजुमन हुसैनिया, अंजुमन जाफरिया, अंजुमन सिपाहे हुसैनी भनौली सादात सुल्तानपुर, अंजुमन गुलशने इस्लाम भौरा, अंजुमन जुल्फेकारिया जलालपुर, अंजुमन गुंचे मजलूमिया के सदस्यों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की। अंजुमन के सदस्यों ने छुरी का मातम भी किया। अलम, ताबूत, दुलदुल की जियारत के लिए लोरपुर समेत जिले के अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पहले मौलाना इंतजार मेहदी ने मजलिस में कहा कि इमाम हुसैन ने सदैव इंसानियत का पैगाम दिया। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हुर ने इमाम हुसैन को हिंदुस्तान जाने से रोका और कर्बला की तरफ जाने के लिए कहा था। ऐसा करने के लिए हुर ने इमाम हुसैन के घोड़े की लगाम पर भी हाथ डाल दिया था। इसके बाद भी हुसैन ने उस समय हुर व उसकी सेना को पानी पिलाया, जब वह बहुत प्यासा था। इस इंसानियत का ही नतीजा रहा कि अंतिम समय में हुर भी इमाम हुसैन की सेना में शामिल हो गया और शहादत दी। इस दौरान हसन्ने, शनावर अब्बास, रजा, रोज हैदर, एहसान मेहदी, शजर, असद, आफताब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें