अंबेडकरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने 16 फरवरी को खाद्य लाइसेंस व पंजीकरण के लिए बसखारी में विशेष शिविर का आयोजन किया है। सहायक आयुक्त खाद्य राजवंश श्रीवास्तव ने बताया कि वेस्ट्रीज हिल्टन स्कूल बसखारी के सामने यह शिविर लगेगा।
इसमें खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वाले व्यक्ति लाइसेंस के लिए दो हजार तथा पंजीकरण के लिए सौ रुपये का शुल्क देकर आवेदन कर सकते हैं। विनिर्माण इकाई के लाइसेंस के लिए शुल्क तीन हजार रुपये निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन का खर्च विभाग वहन करेगा।