फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: नामित कर्मचारी कराएंगे 1126 कोटे पर राशन का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोटे की दुकानों पर घटतौली रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। इस बार सभी 1126 कोटे की दुकानों पर राशन का वितरण नामित कर्मचारियों की मौजूदगी में होगा। इसके लिए संबंधित क्षेत्र के लेखपाल, पंचायत अधिकारी व सुपरवाइजर को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन

सरकारी कोटे की दुकान से जिले में 4,01475 राशनकार्ड धारक राशन लेते हैं। इसमें 65,966 कार्डधारक अन्त्योदय व 3,35,509 कार्डधारक पात्र गृहस्थी के हैं। 1126 कोटे की दुकानों से इन उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध कराया जाता है। अधिकांश कोटे से जुड़े उपभोक्ताओं की शिकायत होती है कि कोटेदार उन्हें निर्धारित मात्रा से कम राशन दे रहा है। घटतौली को लेकर शिकायतें भी अधिकारियों तक पहुंचती रहती हैं।
घटतौली व धांधली को रोकने के लिए शासन भी गंभीर है। इस बीच पात्रों को निर्धारित मात्रा के अनुसार राशन मिले इसके लिए इस बार सभी कोटे पर कर्मचारी नामित किए गए हैं। फरवरी में किसी भी दिन अन्त्योदय कार्डधारकों को राशन के साथ ही तीन-तीन किलोग्राम चीनी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें