फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सपा ने निकाला कांशीराम-मुलायम सिंह संदेश यात्रा

Thu, 10 Oct 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
आलापुर के हिसामुद्दीनपुर पिपरा में संदेश यात्रा वाहन को रवाना करते सपा नेता। 
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नेतृत्व में बुधवार को आलापुर विधानसभा क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर पिपरा बाजार से कांशीराम-मुलायम सिंह यादव संदेश यात्रा निकाली गई। यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा वाहन को रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांशीराम का जीवन संघर्षों से परिपूर्ण रहा है। ऐसे में हम सभी को उनके बेहतर कार्यों से सीख लेने की जरूरत है। मुलायम सिंह यादव एवं कांशीराम के सपनों को साकार करने के लिए संविधान के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश यादव उर्फ देवा ने कहा कि कांशीराम ने सामाजिक परिवर्तन के लिए आंदोलन किया, जिसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। संचालन सपा नेता प्रद्युम्न यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामशकल यादव, रामअचल यादव, अनवर सादात अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष राजबहादुर यादव, राजेंद्र उर्फ कल्लू वर्मा, भीमलाल कन्नौजिया, बृजेश सिंह, वंशराज, शोभित वर्मा, मोहम्मद रफीक, झुन्नन, अरुण कुमार, अमित सिंह, मानवेन्द्र सिंह, रामनारायण प्रजापति भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें