सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र टांडा के प्यारेपर गांव में मंगलवार देर शाम एक युवक ने ब्लेड से गले की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे गंभीरावस्था में परिजनों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया।
गांव निवासी राजकुमार ने मंगलवार रात लगभग दस बजे ब्लेड से गले की नस काट लिया। खून देखते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। छोटे भाई ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद हालत सामान्य बताई जाती है। बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के दौरान युवक नशे में था। उधर कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि परिजनों ने इस संबंध में किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी है।