फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मताधिकार की सुरक्षा के लिए सपा चलाएगी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी। शुक्रवार को सपा कार्यालय अकबरपुर में प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सरकार चुनते हैं, लेकिन भाजपा शासन में सरकार मतदाता चुन रही है। सपा इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती मानते हुए इसके खिलाफ आवाज उठाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुचिता और मताधिकार की सुरक्षा लोकतांत्रिक व संवैधानिक व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार तीनों चुनाव आयुक्तों को समान अधिकार प्राप्त हैं। सांसद ने दावा किया कि देशभर में करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने हटाए गए नाम तत्काल बहाल करने की मांग की।
सांसद ने बताया कि दो से आठ अक्तूबर तक लोकतंत्र बचाओ पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान पार्टी और इंडिया गठबंधन से जुड़े नेता चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर विरोध जताएंगे। जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने कहा कि पखवाड़े के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग भी उठाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा, अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर, आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त, पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें