फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ज्ञापन सौंप सपा छात्रसभा ने जताया बढ़ती फीस का विरोध

Wed, 25 Sep 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के निकट ज्ञापन देने जाते सपा छात्रसभा के पदा​धिकारी। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा। कहा गया कि विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में फीस में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को शिक्षा जारी रखने में मुश्किलें हो रही हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष निखिल जायसवाल ने कहा कि पिछड़ों, अल्पसंख्यकों व अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। भरतीय जनता पार्टी ने विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव न कराए जाने के निर्णय से मनमानी और भी बढ़ गई है। छात्र हित को देखते हुए चुनाव कराया जाए। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं। इससे छात्र-छात्राओं में हताशा उत्पन्न हो रही है। डिप्रेशन का शिकार होकर छात्र-छात्राएं आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। मनोज यादव, फैसल, नरेंद्र यादव, देवमणि पटेल, कृष्णकुमार आदि ने कहा कि छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति उपलब्ध कराने को लेकर मनमानी की जा रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें