फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलापुर से संगीता को सपा ने दिया टिकट

Wed, 15 Feb 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : symbolic
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने भावनात्मक कार्ड खेलते हुए आलापुर विधानसभा सीट से दिवंगत सपा नेता चंद्रशेखर कन्नौजिया की पत्नी संगीता कन्नौजिया को प्रत्याशी बनाया है। वह 16 फरवरी गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। गौरतलब है कि पूर्व में घोषित सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर कन्नौजिया का बीते दिनों उस समय हार्ट अटैक से निधन हो गया था, जब वह प्रचार करने क्षेत्र में निकले हुए थे।
विज्ञापन


प्रत्याशी के निधन के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव स्थगित करते हुए रिपोर्ट मुख्य चुनाव आयोग को पत्र भेज दिया था। बीते सोमवार को चुनाव आयोग ने आलापुर विधानसभा सीट पर 9 मार्च को मतदान कराए जाने की घोषणा की थी। साथ ही 14 फरवरी से 20 फरवरी तक नामांकन प्रक्रिया पूर्ण किए जाने के लिए कहा था। नामांकन में सिर्फ नए सपा प्रत्याशी को ही भाग लेना था।

इस बीच बुधवार को समाजवादी पार्टी ने दिवंगत चंद्रशेखर कन्नौजिया की पत्नी संगीता कन्नौजिया को टिकट दे दिया। उम्मीद के अनुसार टिकट दिए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं ने आमताौर पर इसका स्वागत भी किया। सपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हीरालाल यादव ने संगीता को टिकट दिए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि वे 16 फरवरी गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें