फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नीट पेपर लीक के विरोध में सपा ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
नीट पेपर लीक के विरोध में कैंडल मार्च निकालते सपा फ्रंटल संगठन के पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। संवा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठनों ने नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च पार्टी कार्यालय से अकबरपुर के पटेल नगर तिराहे तक आयोजित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे नगर के बसखारी मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा के यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने हाथों और गले में तख्तियां डालकर हाथों में मोमबत्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला। नीट पेपर लीक होने पर जान गंवाने वाले 20 से अधिक छात्रों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। सपा यूथ ब्रिग्रेड जिलाध्यक्ष अंकित वर्मा और महिला सभा जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने कहा कि बड़ी संख्या में छात्र जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा में हुई धांधली और नौकरी की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं।
कहा कि नीट पेपर लीक के कारण कई छात्रों ने आत्महत्या कर ली है, लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लोग अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं। इस दौरान युवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल देव राजभर, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सोनू और छात्र सभा के मनोज यादव, महेंद्र यादव, जीतेंद्र यादव समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें