फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सपा ने सभी सात सीट पर घोषित किए अध्यक्ष प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर- समाजवादी पार्टी ने सोमवार देर शाम निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष पद की सभी सात सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इसके साथ ही दो से तीन सीट पर पार्टी को बागी प्रत्याशियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


एक दिन पहले बसपा ने अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों की घोषणा कर चुनावी सरगर्मी बढ़ाई थी तो अब सपा ने सोमवार देर शाम सभी सात सीट पर अचानक प्रत्याशी तय कर दिए। जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए पूर्व ब्लॉक प्रमुख शारदा राजभर को प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी। यहां उनके लिए पूर्व मंत्री विधायक राम अचल राजभर पैरवी कर रहे थे।जलालपुर से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अबुल बशर अंसारी की पत्नी खुर्शीद जहां अंसारी को टिकट मिला है जबकि टांडा नगर परिषद अध्यक्ष के लिए इंजीनियर एजाज अहमद अंसारी टिकट पाने में सफल रहे हैं।

इल्तिफातगंज नगर पंचायत अध्यक्ष का बीता चुनाव मामूली मतों से हारने वाली शमा परवीन पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। अशरफपुर किछौछा में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती यादव सपा से मैदान में आ गई हैं तो नवसृजित जहांगीरगंज में सपा ने निर्मला देवी और राजेसुल्तानपुर से विनोद प्रजापति को टिकट थमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा की तरफ से प्रत्याशियों की घोषणा होते ही सभी निकाय क्षेत्रों में बदले समीकरणों की चर्चा देर रात तक होती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें