फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमानों को भी धोखा दे रही सपा व कांग्रेस : ओमप्रकाश

Tue, 01 Oct 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सर्किट हाउस में प्रेस से मुखातिब सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सपा मुखिया अखिलेश यादव व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी में हिम्मत है कि वे एक मंच पर आकर घोषणा करें कि 2027 में उनकी सरकार प्रदेश में बनती है तो मुख्यमंत्री मुसलमान को बनाएंगे। दोनों पार्टियां मुसलमानों को भी धोखा दे रही हैं। ये बातें सोमवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहीं।
विज्ञापन

वे अकबरपुर नगर स्थित सर्किट हाउस में प्रेस से मुखातिब थे। आगामी सात अक्तूबर को कटेहरी में सुभासपा के तत्वावधान में होने वाले महिला सम्मेलन को सफल बनाने की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने सपा व कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा व कांग्रेस मुसलमानों का वोट तो हासिल करती है, लेकिन उन्हें उनका हक देने को तैयार नहीं होती। 20 प्रतिशत मुसलमानों का वोट हासिल करने के बाद जब पुलिस भर्ती करते हैं तो कितने मुसलमानों को नौकरी दे देते हैं।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंच पर दावा किया था कि यदि केंद्र में एनडीए की सरकार बनती है तो न सिर्फ संविधान बल्कि आरक्षण समाप्त हो जाएगा। केंद्र में सरकार तो बन गई। क्या आरक्षण व संविधान समाप्त हो गया। कहा कि राहुल गांधी जब भारत में किसी मंच पर भाषण देते हैं तो कहते हैं उनकी सरकार आएगी तो आरक्षण बढ़ाएंगे, लेकिन जब अमेरिका में भाषण देते हैं तो आरक्षण समाप्त करने की बात कहते हैं। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर दावा करते हुए कहा कि उपचुनाव सत्ता पक्ष का होता है। सपा व कांग्रेस अभी से हार मान चुके हैं। वे तरह-तरह की अनर्गल बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें