फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी युवजन सभा की कमेटी में असंतोष, छह ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। समाजवादी युवजन सभा की नवगठित कमेटी में असंतोष के स्वर फूटने लगे हैं। सोमवार को युवजन सभा के आधा दर्जन पदाधिकारियों ने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, इन सभी पदाधिकारियों ने पार्टी में बने रहने का दावा किया है। वहीं, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष का कहना है कि भाजपा के कुछ पदाधिकारी सपा नेताओं को उकसा कर साजिश रच रहे हैं। बीते रविवार को समाजवादी युवजन सभा की 31 सदस्यीय जिला कमेटी की घोषणा हुई थी। इसी के बाद से कार्यकर्ताओं में असंतोष के स्वर फूटने लगे थे। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी आरोप-प्रत्यारोप का खूब दौर चला।
विज्ञापन

हालांकि, इन सब के बीच सोमवार देर शाम आधा दर्जन पदाधिकारियों ने मनमानी का आरोप लगाते हुए पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में समाजवादी युवजन सभा के जिला सचिव रजनीकांत राजभर, हरिओम यादव, धर्मेंद्र यादव, अंकित यादव, ब्लॉक अध्यक्ष नसीम अहमद व दिनेश राजभर शामिल हैं। इस्तीफा देने के बावजूद इन पदाधिकारियों ने पार्टी में बने रहने का दावा किया। कहा कि वे समाजवादी पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।
उधर, समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न यादव ‘बबलू’ ने कहा कि कुछ भाजपा नेता समाजवादी पार्टी के जिम्मेदार नेताओं को उकसा कर साजिश में लगे हुए हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं को इस्तीफा देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ऐसे लोगों के मंसूबे कतई सफल नहीं होने दिए जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने पार्टी की नीतियों से हटकर कार्य करने वाले नवनियुक्त जिला सचिव प्रिंस गोस्वामी को पद से हटा दिया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मामले से प्रदेश नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें