फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पिता की मौत का राज जानने ऑस्ट्रेलिया से आया बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीटी क्षेत्र के खोजादपुर गांव में गन्ने के खेत में 12 नवंबर की सुबह अकबरपुर के कृष्णानगर कॉलोनी निवासी सहदेव शर्मा (60) का क्षत-विक्षत शव मिलने के मामले में परिजन अब भी हत्या की आशंका जता रहे हैं। सहदेव के बेटे अंकित शर्मा शनिवार को ऑस्ट्रेलिया से घर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सोमवार को एसपी प्राची सिंह से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे और मामले की जांच में तेजी लाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

अकबरपुर के घटकना निवासी सहदेव शर्मा पत्नी कामिनी के साथ कृष्णानगर कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे। उनका बेटा अंकित ऑस्ट्रेलिया में मैटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग विषय में डॉक्टरेट कर रहा है। सहदेव पांच नवंबर की सुबह घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। छह नवंबर को अकबरपुर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद 12 नवंबर को भीटी के खोजादपुर गांव में गन्ने के खेत से उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था।
शव मिलने के बाद ही परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। इस संबंध में आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत की गई थी। अंकित का कहना है कि उन्हें पिता की हत्या किए जाने का संदेह है। वह एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें