अंबेडकरनगर। साइबर अपराध की जड़ें लगातार गहरी होती जा रही हैं। इस साल अब तक पांच मुकदमे साइबर थाने में दर्ज हो चुके हैं। इनमें आधार कार्ड लिंक, अश्लील वीडियो, एफआईआर कॉपी से नंबर निकालकर फोन करना, व्यापार में मुनाफा कराने का झांसा देकर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। सभी को रुपये गंवाने के बाद ठगी की जानकारी हुई और साइबर थाने में केस दर्ज कराया। इन ठगों को गिरफ्तार करने के लिए साइबर सेल की टीम प्रयास कर रही है, लेकिन अभी कोई ठोस कामयाबी हासिल नहीं हुई है। फिलहाल अपराध रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का सहारा लिया जा रहा है। (संवाद)