फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याएं जल्द निपटाएं

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के आलापुर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की आलापुर तहसील से गुजर रहे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य का डीएम सैमुअल पॉल एन ने जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम आलापुर को निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर किसी तरह का विवाद हो, उसका तत्परतापूर्वक निस्तारण कराएं। कार्यदायी संस्था को भी तेजी से काम कराने का निर्देश दिया। कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी तरह लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन शनिवार देर शाम गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे। डीएम ने कार्यों की गुणवत्ता को भी जांचा। साथ ही एसडीएम आलापुर अभय कुमार पांडेय को निर्देशित किया कि जिस किसी स्थान पर कोई विवाद हो तो उसका तत्परतापूर्वक निस्तारण कराएं। जिससे एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से हो सके। किसानों को निर्धारित दर से मुआवजा दिलाने व अन्य समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया।
कहा कि ऐसे किसानों को चिह्नित किया जाए, जिनकी भूमि एक्सप्रेसवे निर्माण में गई है और उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिल सका है। किसानों को मुआवजा दिलाने में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए, जिससे निर्माण कार्य में किसी तरह की बाधा न पहुंचे। इस मौके पर एसडीएम आलापुर के अलावा तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें