अधिकारियों के सख्त निर्देश पर ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बजरंग बली समेत कई अन्य लोगों के विरुद्ध इस मामले में सम्मनपुर पुलिस ने केस दर्ज किया था।
मालूम हो कि बीते दिनों कुर्की बाजार के निकट मझियारी अठवारह में रात में जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे कुछ लोगों ने जमकर उपद्रव मचाया था। गोविन्द व दो अन्य लोगों का आवासीय परिसर तहस-नहस करने के साथ ही कई कीमती सामान लोग उठा ले गए थे। तमाम सामान क्षतिग्रस्त भी कर दिया गया था।
इस मामले में पीड़ित लोगों ने पहले ही पुलिस प्रशासन से शिकायत की थी। इसके बावजूद सम्मनपुर पुलिस ने समय रहते मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बीच दबंगों ने जेसीबी मशीन लगाकर घर ढहा दिया। पुलिस अधीक्षक पंकज ने मामले में सम्मनपुर पुलिस की लापरवाही पाए जाने पर एसओ शिवाजी सिंह को निलंबित कर दिया। अभी किसी नए थाना प्रभारी की तैनाती नहीं की गई है।