भीटी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के सम्मनपुर छितौनिया निवासी वीरेंद्र पांडेय (29) बुधवार देर शाम खेत में गया था। खेत में उसे सांप ने डस सलिया। घर पहुंचने पर वीरेंद्र अचेत होकर गिर पड़ा। जानकारी होने पर परिजन उसे भीटी सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गई।