फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : एसडीएम

Thu, 20 Jul 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। एसडीएम सौरभ शुक्ल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को तहसील के वसुधा सिंह सभागार में मोहर्रम को लेकर बैठक हुई। इसमें लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि लोगों को यह तय करना चाहिए कि किसी भी बात को लेकर कोई विवाद न हो। जुलूस के दौरान सभी नियमों का पालन करना होगा। एसडीएम ने विभागों के अधिकारियों को बिजली, पानी, सफाई आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी आलापुर पंडित त्रिपाठी ने कहा कि सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर किसी भी धर्म व समुदाय को लेकर कोई टिप्पणी न करें। विवाद की स्थिति पैदा होने पर पुलिस को बताएं। बैठक में शिया व सुन्नी समुदाय के लोगों में मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके के साथ मनाने के लिए लिखित समझौता भी हुआ। इस मौके पर जैद अहमद, बदरुल हसन, नसरुद्दीन अब्दुल जब्बार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें