फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 1316 विद्यालयों में होगा बच्चों का निपुण आकलन

Wed, 21 Jan 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 1316 परिषदीय विद्यालयों में निपुण आकलन होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। कक्षा एक और दो के बच्चों के सीखने के स्तर का पता लगाने के लिए चार फरवरी से नौ फरवरी तक निपुण विद्यालय आकलन 143 डीएलएड प्रशिक्षुओं की टीम की मदद से कराया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान शुरू होने से पूर्व प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षुओं के मोबाइल में निपुण एप फीड किया जाएगा, जिसमें सभी विद्यालयों के छात्रों के नाम और संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी। आकलन प्रक्रिया बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी, जिसमें छात्रों से भाषा और गणित से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। सर्वे के लिए दो प्रशिक्षुओं की टीम बनाई जाएगी, जो एक दिन में दो स्कूलों का दौरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें