फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जिला स्तरीय ट्रायल में छह महिला पहलवानों का चयन

Sat, 01 Nov 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रदेशीय समन्वय सीनियर महिला कुश्ती प्रतियोगिता के लिए शनिवार को एकलव्य स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में महिला पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वजन वर्ग के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई। 50 किलोग्राम भार वर्ग में महिमा, 53 किग्रा में श्रेया, 55 किग्रा में अरुणिमा, 57 किग्रा में सुष्मा, 59 किग्रा में नैन्सी और 62 किलोग्राम भार वर्ग में गुड़िया को विजेता घोषित किया गया। चयनित खिलाड़ियों को आगामी मंडल स्तरीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षकों और निर्णायकों की संयुक्त टीम ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया। क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। जिला स्तर पर चयनित सभी छह महिला खिलाड़ी 10 नवंबर को अयोध्या में आयोजित मंडल स्तरीय ट्रायल में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें