फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सर्पदंश से पीड़ित

Mon, 14 Sep 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासिनी सावित्री (65) पत्नी उमापति रविवार देर शाम शौच के लिए जाते समय सर्पदंश की शिकार हो गईं। उसे पहले सीएचसी टांडा, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी थाना क्षेत्र के  चितवई गांव निवासी हिमांशु (4) पुत्र रामसजीवन सोमवार सुबह घर के सामने खेलते समय सांप ने डस लिया।
विज्ञापन


अहिरौली थाना क्षेत्र  के अहिरौली निवासी अखिलेश (14) पुत्र ओमप्रकाश रविवार देर शाम खेत में सिंचाई करने के लिए जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अमीनपुर गांव निवासी रुकुमुद्दीन (60) पुत्र अली मोहम्मद को सोमवार भोर में शौच के लिए खेत जाते समय सांप ने डस लिया।

इसी थाना क्षेत्र के उतरेथू गांव निवासी सुधीर (18) पुत्र लालता प्रसाद सोमवार भोर में खेत में सिंचाई करते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। महरुआ थाना क्षेत्र के अटवारा गांव निवासिनी प्रीति (18) पुत्री रामजनक को सोमवार सुबह घर की साफ सफाई करते समय सांप ने काट लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें