फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में छह घायल

Sat, 25 Jun 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक पर पीछे बैठी एक महिला अन्य बाइक की टक्कर लगने से सड़क पर गिर पड़ी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे सीएचसी टांडा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जाती है।
विज्ञापन


बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र अलीगंज निवासी शीला देवी (38) पत्नी लालबहादुर शनिवार दोपहर बाद अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से छज्जापुर मोहल्ला जा रही थी। छज्जापुर के निकट पहुंचते ही पीछे से आ रही एक अन्य बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

उसे तत्काल सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अवसानपुर निवासी सभापति (40) पुत्र रामकृष्ण शनिवार को बाइक से कहीं जा रहे थे। केदारनगर बाजार के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहीं, हंसवर थाना क्षेत्र के हंसवर निवासी इंद्रजीत (30) शनिवार को स्थानीय बाजार में सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र के गौहन्ना निवासी नितेश (8) पुत्र रमेश शनिवार सुबह घर के सामने सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसी थाना क्षेत्र के शहजादपुर मोहल्ला निवासी संजय (20) पुत्र राधेश्याम शनिवार सुबह बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मालीपुर थाना क्षेत्र के खुलासपुर गांव निवासी इम्तियाज (38) पुत्र लाल मोहम्मद शुक्रवार देर शाम मालीपुर बाजार के निकट एक अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें