फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में छह जख्मी, दो गंभीर

Fri, 16 Dec 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
 विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र टांडा अंतर्गत ब्राहिमपुर कुसुमा गांव निवासी निन्कू (22) पुत्र संतराम गुरुवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नैपुरा गांव निवासी रामबाबू (22) पुत्र पूर्णमासी शुक्रवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।

इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरानपुरा मोहल्ला निवासी रिजवान (24) पुत्र अली मोहम्मद शुक्रवार दोपहर बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहीं, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पियारेपुर गांव निवासी इम्तियाज (26) पुत्र अब्दुल अहमद व मीरानपुरा निवासी अरबाद (18) पुत्र इरशाद गुरुवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए।

दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिप्रसाद (40) पुत्र रामकेवल शुक्रवार सुबह बाइक से भीटी जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें