विभिन्न हादसों में एक वृद्ध समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से एक को ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत महुवारी गांव निवासी शिवप्रसाद (70) गुरुवार सुबह पिकअप की टक्कर से घायल हो गये।
उन्हें जिला अस्पताल से ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा बसंतपुर निवासी जगदंबा (60) सड़क पार करते समय ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गये। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनीपुर निवासी रहीमुल्लाह (48) बाइक से अकबरपुर आते समय पिकअप की टक्कर से घायल हो गया।
वहीं, हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत हंसवर निवासी बनवारी (38) बुधवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया। टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत टांडा निवासी मुकेश (28) गुरुवार सुबह बाइक से चौक जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
इनके अलावा बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत बेवाना निवासी राजेश (40) गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय रामपुर सकरवारी गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।