फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में छह लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 26 Aug 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वृद्ध की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। 
विज्ञापन


सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत दोस्तपुर निवासी बृजपाल (75) पुत्र हरीराम बुधवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत बहोरिकपुर गांव निवासी विनोद (23) पुत्र धर्मराज गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर, हंसवर थाना अंतर्गत महबूबपुर निवासी रामअशीष्र (55) पुत्र रामप्रसाद शुक्रवार सुबह बाइक से हंसवर जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत सम्मनपुर बाजार निवासी विजय जायसवाल (40) पुत्र माताप्रसाद गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर, टांडा थाना अंतर्गत जमालपुर गांव निवासिनी गुड़िया (35) पत्नी घनश्याम शुक्रवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।

सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सुल्तानपुर थाना अंतर्गत दोस्तपुर बाजार निवसी मोहम्मद अब्बास (35) पुत्र अलीबख्श शुक्रवार सुबह बाइक से  अकबरपुर आते समय गौहन्न के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें