फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल

Sat, 05 Dec 2015 11:55 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सम्मनपुर थाना क्षेत्र के दुक्खनपुर गांव निवासी बद्रीप्रसाद (65) पुत्र दुर्बल अपनी पुत्रवधु मधुना (35) पत्नी रामअशीष के साथ बाइक से अकबरपुर आते समय कुर्कीबाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बद्रीप्रसाद की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना अन्तर्गत रतुआपार गांव निवासी श्यामनरायन (32) पुत्र हीरालाल शुक्रवार देर शाम अंबेडकरनगर जनपद के बसखारी बाजार में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आलापुर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव निवासी दिवाकर (26) पुत्र रणजीत शनिवार सुबह रामनगर बाजार में बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर जिला मुख्यालय स्थित ओवरब्रिज पर शनिवार पूर्वाहन उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने आजमगढ़ की तरफ से अकबरपुर की तरफ आ रही कार को टक्कर मार दी। इससे उस पर सवार सुल्तानपुर जनपद निवासी उत्कर्ष (25) पुत्र आरके श्रीवास्तव वगणेश (32) पुत्र ओमप्रकाश को चोटें आईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें