फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग मार्ग हादसों में छह घायल, एक ट्रॉमा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग अलग हुए मार्ग हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अयोध्या के गोशाईगंज थाना अंतर्गत गोशाईगंज निवासी संदीप (25) पुत्र लालबिहारी रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। जब वह पवित्र शिवबाबा के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। इस पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
आलापुर थाना अंतर्गत बहलोलपुर गांव निवासी शिप्रसाद (50) रविवार सुबह बाइक से कहीं जा रहा था। इंदईपुर बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। मालीपुर थाना अंतर्गत नसीरपुर कैथा गांव निवासी संदीप (24? पुत्र तिलकधारी शनिवार देर शाम बाइक से मालीपुर से गांव जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से घायल हो गया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत लोरपुर निवासी हरिश्चंद्र (40) पुत्र रामराज रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली के बावनपुर गांव निवासी रमेश (36) पुत्र श्याम कुमार शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
अकबरपुर के लोरपुर निवासी मोहम्मद शाहिद (54) पुत्र मोहम्मद वसीम शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय लोरपुर मोड़ के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। टांडा थाना अंतर्गत पैकोलिया गांव निवासी दीपक (18) पुत्र रामजनम रविवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें