फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में छह घायल, दो की हालत गंभीर

Wed, 23 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो की हालत बनी हुई है। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था। अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीहमई कारीरात गांव निवासी रामअरज (45) पुत्र धर्मराज मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर गांव निवासी प्रदीप (25) पुत्र मुन्नालाल व ओमप्रकाश (45) पुत्र गंगाराम बुधवार सुबह एक ही बाइक से मालीपुर जाते समय मालीपुर बाजार के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ओमप्रकाश की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ककरडिल्ला गांव निवासी वारिस (16) पुत्र अल्लाबख्श बुधवार सुबह साइकिल से बाजार जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मठिया गांव निवासिनी मालती देवी (60) पत्नी राजबहादुर मंगलवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत हिलालपुर गांव निवासी जितेंद्र (30) पुत्र रमेश बुधवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें