फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छह अस्पताल सीज, झोलाछाप को किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा/आलापुर/जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। अवैध ढंग से संचालित अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए मंगलवार को तहसील क्षेत्र टांडा व आलापुर में अभियान चला। इस दौरान छह अस्पताल बगैर लाइसेंस संचालित मिले। इस पर इन सभी अस्पतालों को सील कर दिया गया। इसके साथ ही एक संचालक (झोलाछाप) के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह ने मंगलवार सुबह निर्देश दिया कि आलापुर व टांडा तहसील में टीम गठित कर अस्पतालों की सघन जांच की जाए।इसके बाद टांडा तहसील के इल्तिफातगंज में नायब तहसीलदार फकीरे दास व अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ की टीम ने तीन अस्पतालों पर छापा मारा। जांच में नेशनल डायग्नोस्टिक सेंटर बिना लाइसेंस संचालित मिला, यहां सिर्फ एक कर्मचारी मौजूद था, वह संचालन संबंधित जानकारियां नहीं दे सका। इस पर टीम ने संबंधित अस्पताल को सील कर दिया।
इसी बाजार स्थित भारत डायग्नोस्टिक सेंटर टीम पहुंची तो यहां अल्ट्रासाउंड मशीन के अलावा कई अन्य जांच की मशीनें मिलीं। यहां लगे बोर्ड पर पड़ोसी जनपद बस्ती के एक चिकित्सक का नाम अंकित था लेकिन वह मौके पर नहीं मिले। सेंटर के संचालन से संबंधित लाइसेंस तो था लेकिन जिस चिकित्सक का उल्लेख किया गया वह वहां नहीं मिले। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने सेंटर सील कर दिया। यहीं स्थित काफिया हेल्थ केयर सेंटर एंड हॉस्पिटल की टीम ने जांच की तो यहां डॉ. अब्दुल वहाब मिले जो बीयूएमएस डिग्रीधारक थे। अस्पताल के संचालन के लिए रजिस्ट्रेशन पर चिकित्सक डॉ. शारिक कुमार प्रियदर्शी का नाम था। इनके अलावा पार्ट टाइम चिकित्सक के रूप में डॉ. अवनीश का नाम था। ओटी टेक्नीशियन प्रवीण कुमार व दिग्विजय का नाम अंकित था लेकिन मौके पर कोई भी नहीं मिला, इस पर इसे भी सील कर दिया।
विज्ञापन

उधर तहसील क्षेत्र आलापुर के एसडीएम सदानंद सरोज व नोडल अधिकारी/डिप्टी सीएमओ डॉ. आशुतोष ने तेंदुआई कला स्थित बंगाली दवाखाना पर छापा मारा, बगैर लाइसेंस के संचालित मिला। अस्पताल को सील करते हुए संचालक एसके विश्वास को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद टीम ने पदुमपुर स्थित राज हॉस्पिटल व राजेसुल्तानपुर स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल को भी अलग-अलग गड़बड़ियों के चलते सील कर दिया। इसके अलावा राजेसुल्तानपुर स्थित मृत्युंजय क्लीनिक निरीक्षण में गड़बड़ी मिली। इस पर संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।


शीघ्र चलेगा मुख्यालय पर अभियान
अवैध ढंग से संचालित अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए लगातार अभियान चल रहा है। शीघ्र ही टीम का गठन कर जिला मुख्यालय पर भी ऐसे अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. राजकुमार सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें